Posts

Showing posts with the label कर्मनाशा की हार पार्ट -1

कर्मनाशा की हार पार्ट -1 | द सहाफत न्यूज़ |

Image
कर्मनाशा कि हार अगर आपको पिछले 5 सालों में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजना “स्वच्छ भारत मिशन” की उपलब्धि को करीब से देखना है तो आपको एक बार बिहार राज्य के कैमूर जिले में स्थित कर्मनाशा बाज़ार में जरुर आना चाहिए. मैं ऐसा इस लिए कह रहा हूँ क्योंकि यहाँ हर घर में एक नेता मिलेंगे जो बड़ी-बड़ी बाते तो करेंगे लेकिन जब जमीन पर आम लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों से काम कराने की बात होगी तो वे उनकी चाटुकारिता में लग जायेंगे और तो और कुत्ता जिस प्रकार से रोटी के लिए अपने मालिक के आगे पीछे धूमता है ये लोग उसी प्रकार से अपनी वफ़ादारी दिखाते है. अब बात करेंगे “स्वच्छ भारत मिशन” की उपलब्धि के बारे में तो जैसा की आपको पता होगा की स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सिर्फ एक दो नहीं बल्कि 6 योजनाये आती है जिसमें घर-घर में शौचालय, जनसँख्या के हिसाब से सार्वजानिक शौचालय, मूत्राशय, स्नानघर, पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था, नाली की व्यवस्था, कूड़ेदान की व्यवस्था और एक कर्मचारी जो समय-समय पर स्वच्छता के बारे में सभी को अवगत कराये एवं वहा पर हो रहे प्रावधानों को जिला में अवगत कराये. theworldundermed...