Posts

कर्मनाशा की हार पार्ट- 4 | द सहाफत न्यूज़ |

Image
भानपुर   कुराडी सड़क ख़राब होने से लोगों का हाल बेहाल नेशनल हाइवे से   भानपुर   कुराडी को  जोड़ने वाली  सड़क बिहार के सुसाशन बाबू नितीश कुमार जी बिहार की छबि को लेकर भले ही बड़े-बड़े भाषण दे. हर गांव को पक्की सड़क से जोड़ने का वादा करें । लेकिन प्रशासनिक लापरवाही और राजनेताओं की इच्छाशक्ति के अभाव के चलते कर्मनाशा बाज़ार से भानपुर होते हुए कुराडी तक जानेवाली सड़क अपनी बदहाली पर रो रही है। आपको बता दें कि इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों लोगों का आना-जाना लगा रहता है और तो और इन गांवों के बच्चें भी इसी सड़क से होते हुए अपने स्कूल को जाते है. फिर भी इस सड़क के बारे में सोचने वाला कोई नहीं है. सड़क में जगह-जगह पर गड्ढे व उबड़-खाबड़ सड़क इसकी जर्जरता को खुद बयां कर रही है। सड़क ख़राब होने के कारण दोपहिया व छोटे वाहनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिसके चलते यहाँ पर प्रतिदिन कोई न कोई हादसा होता रहता है अब तो हालत यह हो गई है कि अभिभावक भी अपने बच्चों को इस रास्तें से स्कूल भेजने से डरते है. सड़क के बारे में कुछ ग्रामीणों की प्रतिक्रिया राहुल यादव – सड़क ख़रा...

कर्मनाशा की हार पार्ट- 3 | द सहाफत न्यूज़ |

Image
हम   लड़ेंगे अपने बेटियों और उसके शिक्षा के लिए स्कूल जाती छात्राएं  ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी 50 से 60 फीसदी लड़के लड़कियां उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते है. इसकी मुख्य वजह आर्थिक तंगी नहीं बल्कि कॉलेजों का दूर होना है. जी हाँ कर्मनाशा और उससे जुड़े करीब 30 से 40 गाँव येसे है जहाँ के बच्चे 10वी. और 12वी. तो किसी तरफ पास कर लेते है लेकिन जब बात उच्च शिक्षा की आती है तो उनके और उनके माता-पिता के सामने एक गंभीर सवाल खड़ा हो जाता है. क्योंकि कर्मनाशा UP बिहार के बॉडर पर बसा है. और बिहार के कैमूर जिले की बात करें तो नजदीक में 2 या 3 ही सरकारी कॉलेज नजर में आते है वो भी कर्मनाशा से 35KM (भभुआ) और 70KM (सासाराम) की दुरी पर स्थित है. अगर बात करे इन कॉलेजों की तो इनमे आर्ट और साइंस के आलावा कोई अन्य सब्जेक्ट नहीं मिलता. जिसकी वजह से बच्चों को काफी परेशानी होती है. तो बच्चे क्या करे? मज़बूरी है और इसी मज़बूरी की वजह से बिहार के बच्चे UP का रुख करते है. कर्मनाशा से UP का चंदौली जिला सटा हुआ है. यहाँ का हालत भी कर्मनाशा क्षेत्र के लड़के और लड़कियों के लिए बिहार से कुछ अलग ...

कर्मनाशा की हार पार्ट -1 | द सहाफत न्यूज़ |

Image
कर्मनाशा कि हार अगर आपको पिछले 5 सालों में केंद्र सरकार द्वारा चलाई गई योजना “स्वच्छ भारत मिशन” की उपलब्धि को करीब से देखना है तो आपको एक बार बिहार राज्य के कैमूर जिले में स्थित कर्मनाशा बाज़ार में जरुर आना चाहिए. मैं ऐसा इस लिए कह रहा हूँ क्योंकि यहाँ हर घर में एक नेता मिलेंगे जो बड़ी-बड़ी बाते तो करेंगे लेकिन जब जमीन पर आम लोगों द्वारा चुने गए प्रतिनिधियों से काम कराने की बात होगी तो वे उनकी चाटुकारिता में लग जायेंगे और तो और कुत्ता जिस प्रकार से रोटी के लिए अपने मालिक के आगे पीछे धूमता है ये लोग उसी प्रकार से अपनी वफ़ादारी दिखाते है. अब बात करेंगे “स्वच्छ भारत मिशन” की उपलब्धि के बारे में तो जैसा की आपको पता होगा की स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत सिर्फ एक दो नहीं बल्कि 6 योजनाये आती है जिसमें घर-घर में शौचालय, जनसँख्या के हिसाब से सार्वजानिक शौचालय, मूत्राशय, स्नानघर, पीने के लिए शुद्ध पानी की व्यवस्था, नाली की व्यवस्था, कूड़ेदान की व्यवस्था और एक कर्मचारी जो समय-समय पर स्वच्छता के बारे में सभी को अवगत कराये एवं वहा पर हो रहे प्रावधानों को जिला में अवगत कराये. theworldundermed...

कर्मनाशा की हार पार्ट- 2 | द सहाफत न्यूज़ |

Image
आम जन का हक़ छीन कर अपना घर भर रहे है :वार्ड सदस्य   सरकारी चापाकल का निजीकरण  theworldundermedia एक समय था जब हमलोग बचपन में एक खेल खेला करते थे. “घघ्घो रानी कितना पानी? इतना पानी, नहीं इतना” | उस समय बिहार में पानी (वर्षा) भी खूब हुआ करता था. या यूं कहे की बरसात पर ही किसान आश्रित थे . आज भी होता है लेकिन इस बार बिहार में जिस प्रकार से सुखा का प्रकोप देखने को मिला है वो पहले कभी नहीं हुआ. पहले गाँव में कुओं और तालाबों की कोई कमी नहीं हुआ करती थी तो वहीँ सरकारी चापाकल भी जगह-जगह पर लगे हुए थे. लेकिन वर्तमान समय की बात करें तो कुओं और तालाबों को पाट कर उसपर घर और अन्य कम्पनियाँ खोली जा रही है तो वहीँ सरकारी चापाकल का अपने ओहदे और रुतबे से निजीकरण किया जा रहा है. कहते है कि जब रहनुमा ही आम आदमी के निवाले पर डाका डालने लगे तो उस समाज का कभी भला नहीं हो सकता. ठीक इसी तरह की कहावत को चरितार्थ कर रहा है कैमूर जिले का खजूर पंचायत में वार्ड नंबर 7. जहाँ पूर्व वार्ड सदस्य आम जन की प्यास बुझाने के लिए आवंटित चापाकल में निजी मोटर लगाकर और उसका अपने घर में कनेक्सन कर सर...